Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी प्रतिभाएं (Talent Video) देखने को मिल जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। इनमें कुछ को निखरने का मौका मिल जाता है। जबकि, कुछ प्रतिभाएं दबी रह जाती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में कई लोगों को निखरने का मौका मिला है और वो स्टार बन गए हैं। इसी कड़ी में एक छोटे बच्चे का ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े फुटबॉल प्रेमी भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। आलम ये है कि यह बच्चा लोगों के बीच छाया हुआ है।
बच्चे की प्रतिभा ने जीता दिल
बच्चे की इस प्रतिभा को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की कला और एकाग्रता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को alamin181124 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में अब तक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस नन्हे खिलाड़ी को भविष्य का स्टार बता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इसे सच्ची प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
