देश

क्या फिर साथ आएंगे शिअद और भाजपा? सांसद हरसिमरत कौर ने दिल्ली संग संबंधों पर दिया बड़ा बयान

BJP SAD Alliance: शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली से बेहतर संबंधों की इच्छा जताकर पंजाब में भाजपा संग गठबंधन के कयासों को हवा दी। जानिए लोंगोवाल कार्यक्रम में दिए उनके बयान के मायने।

Image

क्या फिर साथ आएंगे शिअद और भाजपा? सांसद हरसिमरत कौर ने दिल्ली संग संबंधों पर दिया बड़ा बयान

Shiromani Akali Dal: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बृहस्पतिवार को पंजाब की तरक्की के लिए दिल्ली से बेहतर संबंध की इच्छा जताकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। सांसद ने यह संकेत यहां संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत की 41वीं बरसी के मौके पर आयोजित शिअद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया।

उन्होंने कहा, 'गुरु साहिब कृपा करें। बोलना मेरा काम नहीं है, इसलिए मैं अपनी जुबान रोक रही हूं। आपको खुद ही पता चल जाएगा।' हरसिमरत ने कहा, 'ईश्वर हम पर कृपा करें और लोग हमें हिम्मत दें। ऐसे समझौतों के जरिए, जिनसे विकास और तरक्की से जुड़े काम दिल्ली से किए जाते थे, एक बार फिर पंजाब में उसी विकास और तरक्की की नींव रखी जा रही है, जिससे पंजाब और पंजाब के लोगों को लाभ होगा।'

इस महीने की शुरुआत में, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से शिअद के भाजपा के साथ गठबंधन करने की अटकलें शुरू हो गई थीं। शिअद पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा था लेकिन अब रद्द हो चुके तीन कृषि कानूनों को लेकर वह गठबंधन से अलग हो गया था।

सुखबीर सिंह बादल के लिए मिलाया मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में कृपाण से किए गए हमले में घायलसुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से बात की थी और उनसे शिअद प्रमुख के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घटना के समय शिअद प्रमुख के साथ उनकी पत्नी भी थीं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिअद प्रमुख पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार