देश

खड़गे के समर्थन में एकजुट दिखी कांग्रेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्मीदवारी में G-23 के नेता भी रहे सक्रिय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 02:47 PM IST

Congress President Election: दिग्विजय सिंह ने कहा 'मैं जिंदगी में कुछ चीजों पर कोई समझौता नहीं कर सकता। मैं दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं कर सकता। मैं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता और गांधी परिवार के साथ अपनी प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं करता।'

Congess President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने के मिले हैं। नामांकन के आखिरी दिन शशि थरूर (Shahsi Tharoor) और केएन त्रिपाठी ने सबसे पहले अपने पर्चा भरा। इसके बाद बारी आई गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) की। वह जब नामांकन के लिए 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस (Congress) दफ्तर पहुंचे तो कांग्रेस एकजुट दिखी। उनके नामांकन के दौरान आनंद शर्मा, मनीष तिवारी जैसे जी-23 के नेता ना सिर्फ मौजूद रहे, बल्कि प्रस्तावक भी बने।

दिखाई एकजुटता

कांग्रेस की तरफ से एकजुटता दिखाने की शुरुआत दिग्विजय सिंह की तरफ से उम्मीदवारी वापस लेने के साथ ही शुरू हो गई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की थी। कल उन्होंने शशि थरूर के साथ मुलाकात भी की थी। हालांकि, आज जैसे ही खड़गे का नाम सामने आया तो दिग्विजय सिंह ने नॉमिनेशन करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह खड़गे साहब के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह और उनके पार्टी सहयोगी आनंद शर्मा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे। तिवारी और शर्मा, खड़गे के समर्थन में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। तिवारी ने कहा, ''मैं और आनंद शर्मा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी के समर्थन में आए हैं।'

दिग्विजय नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। सिंह कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'खड़गे जी मेरे नेता व मेरे वरिष्ठ हैं। मैंने कल उनसे पूछा था कि क्या वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इनकार कर दिया था। मैंने आज फिर उनसे मुलाकात की। मैंने उनसे कहा कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो मैं उनका पूरा समर्थन करूंगा। मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकता। वह नामांकन दाखिल करेंगे और मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।'

गहलोत ने किया किनारा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र के 10 'सेट' लिए थे। कांग्रेस के 'एक व्यक्ति, एक पद' नियम के तहत गहलोत से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया था। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के यहां स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

(रंजीता झा की रिपोर्ट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित