Congress President Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर अब मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का चुना जाना तय हो गया है। आज नामांकन का आखिरी दिन है और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा दावेदारी वापस लेने के बाद अब शशि थरूर के सामने मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज ही नामांकन भरेंगें। वहीं G-23 ग्रुप भी अचानक एक्टिव हुआ है और देर रात बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की, मगर अध्यक्ष चुनाव में वो किसका साथ देंगे इसे लेकर अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। यानि आज नामांकन का दिन खत्म होने के बाद ही पता चलेगा कि वो किसे समर्थन देते हैं।
देश
दिग्गी के नाम वापस लेने के बाद खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, आज दाखिल करेंगे नामांकन
- Agency by: Agency
- Updated Sep 30, 2022, 12:27 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे को सोनिया गांधी का समर्थन है। वहीं दिग्विजय सिंह ने भी साफ कर दिया है कि वो खड़गे के समर्थन में अपना नाम वापस ले रहे हैं।
KEY HIGHLIGHTS
- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की हलचल, नामांकन का आज आखिरी दिन
- दिग्विजय सिंह ने किया नाम वापस लेने का ऐलान
- नामांकन से G-23 ग्रुप भी एक्टिव, देर रात G-23 नेताओं की बैठक
