देश

Congress president Elections 2022 : गहलोत की जा सकती है कुर्सी, केसी वेणुगोपाल के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 06:36 PM IST

Congress president Elections 2022 : दिल्ली में पत्रकारों की ओर से यह पूछे जाने पर कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम रहेंगे या नहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक से दो दिन में करेंगी।' मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर सोनिया गांधी तटस्थ बनी हुई हैं।

Image

दिल्ली में गुरुवार को सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान प्रकरण के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली आए अशोक गहलोत
  • सोनिया से मुलाकात के बाद राजस्थान के सीएम ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अब दो उम्मीदवार शशि थरूर और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह हैं

Congress president Elections : राजस्थान प्रकरण से पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर जितनी साफ थी अब वह उतनी ही धुंधली दिखाई दे रही है। कुछ समय तक अशोक गहलोत को अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय लग रहा था लेकिन अब उनकी सीएम पद की कुर्सी रहेगी या जाएगी, इस पर भी सस्पेंस बन गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के बयान से यही लगता है कि कांग्रेस आलाकमान गहलोत पर कोई बड़ा फैसला कर सकता है, यहां तक कि उनकी सीएम पद की कुर्सी भी जा सकती है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली में पत्रकारों की ओर से यह पूछे जाने पर कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम रहेंगे या नहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक से दो दिन में करेंगी।' मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर सोनिया गांधी तटस्थ बनी हुई हैं। हमें कल तक की प्रतीक्षा करनी चाहिए। शुक्रवार तक हमें एक साफ तस्वीर देखने को मिलेगी।

गहलोत ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत ने यह बयान देकर कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, मामले को और उलझा दिया। दिल्ली 10 जनपथ में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया तो मैंने चुनाव लड़ने की हामी भरी लेकिन राजस्थान में जो कुछ हुआ उसे देखकर मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।'

शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे थरूर और दिग्विजय

राजस्थान में अपने गुट के विधायकों के इस्तीफे एवं उनके बर्ताव के लिए गहलोत ने सोनिया से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले दो दिनों में जो कुछ भी हुआ है उसे देखकर हर कोई हैरान है। गहलोत के ना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के अब दो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर हैं। कोई तीसरा नाम नहीं सामने आने पर इन दोनों में से किसी एक सिर कांग्रेस अध्यक्ष पद का ताज सजेगा। थरूर ने कहा है कि वह शुक्रवार को 12 बजे के करीब अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जबकि दिग्विजय सिंह ने आज अपना नामांकन पत्र लिया, वह भी शुक्रवार को अपना पर्चा भरेंगे। कांगेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 30 सितंबर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें