Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में ट्रॉफी के लिए अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद भी एल्विश यादव ने अपने फैन फॉलोइंग के दम पर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बिग बॉस के फिनाले से ठीक पहले अभिषेक मल्हान की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। फिनाले के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल वापस ले जाया गया। बीते कई दिनों से फैंस अभिषेक की स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अब जाकर फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, अभिषेक मल्हान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
‘मेरा भाई ट्रॉफी जीता है’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिषेक अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं, ‘अब घर की याद आ रही है, मम्मी-पापा तो साथ में हैं। लेकिन बहन और भाई से मिलना है अब। मैं बहुत खुश हूं कि मेरा भाई ट्रॉफी जीता है।’ हॉस्पिटल से निकलने के बाद अभिषेक एयरपोर्ट पर अपनी मम्मी-पापा के साथ नजर आए हैं। जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटोज क्लिक करने लगे। सोशल मीडिया पर अभिषेक के फैंस उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।
