जॉब्स

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 in Hindi: शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी आई है, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी, उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Image

असिस्टेंट प्रोफेसर के 575 पदों पर भर्ती

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 575 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार RPSC वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से आवेदन कर सकेंगे। जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन, क्या मांगी गई है पात्रता, कब तक खुली रहेगी आवेदन विंडो

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित समय सीमा के भीतर आवेदन कर लें।

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Date

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Apply Online

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए RPSC वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे।

RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएंगे।
  • होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करेंगे।
  • सिंगल साइन-ऑन (SSO) पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे और दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे।
  • आवेदन पत्र भरेंगे, शुल्क का भुगतान करेंगे और अपना आवेदन जमा करें।

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Eligibility Criteria

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Fee, आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अनारक्षित श्रेणी: 600 रुपये
  • आरक्षित श्रेणियां (एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी): 400 रुपये

RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Exam Date

परीक्षा तिथि के बारे में बाद में जानकारी आएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें, ये रहा लिंक RPSC Assistant Professor Vacancy 2024 Notification Pdf

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article