Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran Ali: सलमान खान का धमाकेदार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। शो की ट्रॉफी हासिल करने के लिए सभी घरवाले फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। इस बीच हमेशा की तरफ बीते वीकेंड के वार ने अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं की। शो के होस्ट के सलमान खान (Salman Khan) ने सभी घरवालों की क्लास लगाई। यहां तक की भाईजान ने घर के लाडले विवियन डीसेना को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा टीवी एक्टर की पत्नी नूरन अली (Nouran Ali) ने भी घर में प्रवेश कर विवियन (Vivian Dsena) को उनकी गेम के बारे में बताया। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।
बिग बॉस 18 के बीते वीकेंड के वार सलमान खान ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की क्लास लगाते हुए कहा 'विवियन को इस सीजन घर में सिर्फ उनकी कॉफी के लिए याद किया जा रहा है। इसके अलावा उनका घर में कोई भी इनवॉलमेंट दिखाई नहीं दे रहा है। आपके पास कोई मुद्दा नहीं है और न ही आप घर में किसी से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हो। भाईजान ने आगे कहा 'उठ जाओ और घर में कुछ तो करो।'
इसके अलावा बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली ((Nouran Ali) ने भी प्रवेश किया। नूरन ने कहा कि आपके फैंस को पता है, उन्होंने देख लिया है। घरवालों ने भी देख लिया है लेकिन आप पता नहीं क्यों नहीं देख पा रहे कि आपका दोस्त कौन हैं और कौन नहीं। नूरन ने बताया कि ये वो विवियन है ही नहीं। उन्होंने कहा कि आपने वादा किया था कि आप ट्रॉफी जीतोगे लेकिन वो नजर नहीं आ रहा। करणवीर को लेकर नूरन ने कहा कि उसने साफ बोला है कि वो आपका दोस्त नहीं है लेकिन फिर भी आपका उसके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर क्यों है।
