हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है कि पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में 10 दिनों में शानदार कमाई कर ली है। हिंदी वर्जन से ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई ने शनिवार को बाकि कई और फिल्मों के रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दी है।अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2: द रूल' हर दिन नया रिकोर्ड अपने नाम कर रही है।
कितना हुआ वर्ल्डवाइड का कलेक्शन
पुष्पा-2 ने 10वें दिन (दूसरे शनिवार को) 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। फिल्म के सभी वर्जन की कमाई को मिला कर देखा जाए तो फिल्म ने अभी तक 859 करोड़ 91 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा-2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2: द रूल' 05 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
अल्लू अर्जुन हो गए थे गिरफ्तार
बता दें 05 दिंसबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके लिए 04 दिसंबर की राज को हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक प्रीमियर शो रखा गया था। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया था और भगदड़ मच गई थी, जिस दौरान एक महिला की मौत भी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।
