टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान से मिलने पहुंचे प्रिंस नरूला और मनीषा रानी, पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रह चुके अभिषेक मल्हान से हॉस्पिटल मिलने मनीषा रानी और प्रिंस नरूला पहुंचे। ऐसे मि तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अभिषेक की हेल्थ को लेकर भी फैंस को अपडेट्स दे दिया गया है।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप रह चुके अभिषेक मल्हान से हॉस्पिटल मिलने मनीषा रानी और प्रिंस नरूला पहुंचे। ऐसे मि तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अभिषेक की हेल्थ को लेकर भी फैंस को अपडेट्स दे दिया गया है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 (Bigg Boss OTT 2) के रनरअप रहे अभिषेक मल्हान को शो के फाइनल के बाद दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऐसे में इस बार शो की ट्रॉफी एल्विश यादव ने अपने नाम की है, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर गेम के बीच आए थे। ऐसे में अभिषेक मल्हान को लोगों द्वारा काफी सपोर्ट मिल रहा है। तबियत खराब होने की वजह से उन्होंने शो के बाद कोई इंटरव्यू भी नहीं दिए हैं। अब हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक से मिलने उनकी दोस्त मनीषा रानी और बिग बॉस सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरूला (Prince Narula) मिलने पहुंचे। प्रिंस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर अभिषेक मल्हान का हाल बताया है। एक्टर ने बताया की अभिषेक जल्द ही ठीक होने वाले हैं।

प्रिंस के साथ अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की सबसे करीबी दोस्त बनी मनीषा रानी (Manisha Rani) भी उनका हाल जानने हॉस्पिटल जा पहुंची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक मल्हान को डेंगू हुआ है। इसी के साथ फिनाले के बाद अभिषेक मल्हान ने अपने चाहने वालों के लिए वीडियो शेयर की थी। जिसमें अभिषेक कहते नजर आए की मेरे लिए वोट करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी नहीं ला सका, लेकिन आपका प्यारा मेरे लिए बहुत खास रहा। मैं कसम खाता हूं, मुझे नहीं लगता की मैं इतने प्यार के लायक हूं। बहुत-बहुत शुक्रिया पांडा गैंग, आप सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया जिन्होंने मुझे वोट किया है। सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि बेशक अभिषेक शो के विनर ना बन पाए, लेकिन दर्शकों के दिलों के राजा बन गए हैं। फैंस उनकी सेहत जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article