टीवी मसाला

Bigg Boss 18: मां की सलाह को अपनाकर बिग-बॉस की ट्रॉफी घर लेकर जाएंगे Rajat Dalal? मम्मी ने इस कंटेस्टेंट का किया पर्दाफाश!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 खूब चर्चा में है। शो में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर, रजत दलाल, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा जैसे तमाम सितारे नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें रजत की मां रजत को कुछ समझा रही हैं।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: जैसे-जैसे समय बीतते जा रहा है वैसे-वैसे शो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होते जा रहा है। ‘बिग बॉस 18’ के आने वाले वीकेंड के वार में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। हर सीजन की तरह इस सीजन भी कंटेस्टेंट को अपने परिवार वालों से बात करने का मौका मिलेगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें रजत दलाल की मां उन्हें कुछ बात समझा रही हैं। आइए जानते हैं कि रजत की मम्मी ने उन्हें किस कंटेस्टेंट से दूर रहने की सलाह दी है।

हाल ही सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। इसमें रजत दलाल का नाम भी शामिल था। इन सबको कहा गया था कि वे फोकस होकर गेम खेलें। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमों में नजर आ रहा है कि रजत जैसी ही अपनी मां को देखते हैं तो उन्हें नमस्ते बोलते हैं और उनकी मम्मी बोलती हैं-" तेरा प्यार मुझे यहां ले ही आया। फिर वो रजत से पूछती हैं सब ठीक है। मन लग रहा है घर में।" ये सब बात सुनकर रजत बहुत इमोशनल हो जाते हैं और रोना शुरू कर देते हैं। रजत की मां रजत को सुझाव देती हैं कि-"कुछ लोग हैं उन लोगों से थोड़ा बचकर रहना। वो लोग पीठ पीछे तेरी बातें करते हैं। दिग्विजय आया बहुत खुश था मेरा बेटा तुम उसको भाई की तरह देखते हो लेकिन दिग्विजय बनावटी बातें करता है।"

दिग्विजय ने नहीं माना रजत को दिल से दोस्त?

"दिग्विजय को ये सब नहीं करना चाहिए।" इसके बाद रजत कहते हैं-"कि मेरा मन भी नहीं करता उससे बात करने का। मैं दूर रहता हूं।" रजत की मां का कहना है कि रजत ने दिग्विजय को मन से दोस्त माना था, लेकिन उसे ऐसा नहीं मना। रजत की मां ने कहा-'जैसे दिग्विजय बाहर से शो देखता हुआ आया है। उसे लगा रजत की इमेज ये है वो है उसके पास नहीं बैठना उसको गुंडा बोलना। कुछ भी बोले कोई मतलब नहीं है।

कब है इस शो का फिनाले

इससे पहले मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया थी जिसमें विवियन डीसेनी की पत्नी नूरन एली उनसे तीखे सवाल करती नजर आ रही थीं। इस प्रोमों को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को है। अब देखना होगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके पास जाती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article