Pooja Bhatt on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने 1989 में रिलीज हुई फिल्म डैडी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय पूजा की उम्र महज 17 साल की ही थी। इतनी कम उम्र में पूजा ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही काफी नाम कमा लिया था। पूजा भट्ट हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई हैं। बिग बॉस में आने के बाद से ही पूजा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पूजा भट्ट ने अब बॉलीवुड से 24 साल की उम्र में बाहर होने पर चुप्पी तोड़ दी है। डैडी के बाद बैक टू बैक दो हिट फिल्म देनें के बाद 19 साल की उम्र में पूजा भट्ट बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा बन गई थीं। उन्हें देशभर से काफी प्यार मिल रहा था। सभी फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते थे।
फिल्म सड़क ने उनकी लोकप्रियता को चार गुना बढ़ा दिया था। हालांकि 24 की उम्र के बाद पूजा को साइडलाइन कर दिया और फिर वह कभी कैमरे के सामने नजर नहीं आईं। इसपर अब पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
'जब लोग डेब्यू करते हैं, तब मुझे बाहर निकाल दिया'
पूजा भट्ट ने बताया, '19 साल की उम्र में बैक टू बैक तीन हिट के बाद मुझे सुपरस्टार बना दिया और अचानक 24 के बाद मुझे बॉलीवुड से ही बाहर कर दिया। मैं समझ गई थी कि अब स्टारडम का फेज खत्न हो गया है। जिसके बाद मैंने फिल्म डायरेक्ट करना और प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया।
