बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की जवान को सुपरहिट बनाने के बाद अब Allu Arjun संग काम करेंगे Atlee Kumar, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 11, 2023, 08:27 AM IST

Allu Arjun in Atlee Kumar movie: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है। फिल्म की कहानी, एक्शन सीन और एक्टिंग ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। अब जवान के डायरेक्ट अपनी अगली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन संग हाथ मिलाने वाले हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Allu Arjun in Atlee kumar's next

Allu Arjun in Atlee Kumar movie: शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है। फिल्म की कहानी, एक्शन सीन और एक्टिंग ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर जवान की कमाई ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड का बाद ही वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी जवान को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि एटली कुमार की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अल्लू अर्जुन और एटली कुमार ने अब अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और एटली कुमार

जवान में अपने निर्देशन से एटली कुमार ने सभी का दिल जीत लिया है। पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी पसंद किया जाता है। पुष्पा के बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

एटली कुमार ने जवान में एक कैमियो के लिए भी अल्लू अर्जुन से कॉन्टैक्ट किया था, जिसके लिए पहले अल्लू अर्जुन ने हामी भी भर दी थी। हालांकि डेट्स की कमी के चलते, अल्लू अर्जुन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article