टीवी मसाला

Bigg Boss 18: गेम खत्म होते ही एक्स-बॉयफ्रेंड संग प्रेम कहानी लिखेंगी चुम दरांग, खत्म करेंगी करण का किस्सा!

Bigg Boss 18 Chum Darang Open Up About 10 Years Relationship Before Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं चोड़ी है। शो में वीकेंड का वार पर चुम दरांग ने करण वीर मेहरा के बारे में बात करते हुए अपने एक्स रिलेशनशिप के बारे में चुप्पी तोड़ी।

Image

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग ने करण वीर मेहरा संग बॉन्डिंग पर तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss 18 Chum Darang Open Up About 10 Years Relationship Before Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' की गेम दिन पर दिन रोचक होती जा रही है और कंटेस्टेंट्स भी गेम में आगे निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा की दोस्ती खूब पसंद की जा रही है। फैंस ने चुम दरांग और करण वीर का नाम मिलाकर हैशटैग भी बना दिया #Chumveer, जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। लेकिन अब सलमान खान ने भी चुम दरांग और करण वीर मेहरा की बॉन्डिंग पर सवाल उठाए हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान चुम दरांग (Chum Darang) को छेड़ते हुए कहा, "चुम है किसी के प्यार में, दिल सुबह शाम।" सलमान खान ने करण वीर मेहरा से सवाल किया कि आपने उनसे कभी उनकी भावनाओं के बारे में नहीं पूछा, लेकिन अपनी भावनाएं उनतक पहुंचाई हैं। दर्शक आप दोनों को लेकर कंफ्यूज हो रही है। सलमान खान की इन बातों पर चुम दरांग ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है, मैं भी उन्हें पसंद करती हूं। लेकिन चीजें उलझी हुई हैं।" चुम दरांग की बातों पर सलमान खान ने पूछा कि क्या उन्हें करण वीर मेहरा के साथ लिंक होने पर परेशानी है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चुम दरांग (Chum Darang) ने सलमान खान की बातों पर जवाब दिया कि वह 10 साल के रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और शायद वापिस उसी इंसान के पास जाना चाहेंगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड का वार पर चुम दरांग ने बताया कि उनका पिछला रिलेशनशिप तीन साल पहले खत्म हुआ था। लेकिन उनके दिमाग में उलझन है। बता दें कि सलमान खान ने चुम दरांग से करण वीर मेहरा के साथ कोजी व्यवहार के बारे में भी सवाल किया। इसपर चुम दरांग ने बताया कि वो गलती से हो गया था। वहीं सलमान खान ने उन्हें समझाते हुए कहा कि तुम तय कर लो कि क्या सही है और क्या गलत।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article