बॉलीवुड

चंडीगढ़ में होगा Parineeti Chopra और Raghav Chadha का वेडिंग रिसेप्शन, सामने आई वेन्यू और गेस्ट लिस्ट डिटेल्स

Parineeti Chopra Raghav Chadha Reception Details: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने के लिये तैयार हैं। जहां दोनों की शादी 24 सितंबर को होगी तो वहीं वेडिंग रिसेप्शन 30 सितंबर को होने वाला है। इससे जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।

Image

परिणीति-राघव के वेडिंग रिसेप्शन की डीटेल आई सामने

Parineeti Chopra Raghav Chadha Reception Details: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी के दिन नजदीक आ रहे हैं। दोनों इसी महीने की 24 तारीख को सात फेरे लेंगे। परिणीति चोपड़ा उदयपुर के आलीशान पैलेस में आप नेता राघव चड्ढा संग शादी रचाएंगी। खास बात तो यह है कि शादी के साथ-साथ एक्ट्रेस के वेडिंग रिसेप्शन की डीटेल भी सामने आ गई है। दरअसल, जहां परिणीति और राघव की शादी उदयपुर में हो रही है तो वहीं उनका वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ में होगा।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग रिसेप्शन 30 सितंबर को ताज चंडीगढ़ में होगा। खबरों की मानें तो कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों सहित कई वीवीआईपी गेस्ट शामिल होने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हो सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ शादी में शामिल होने के लिए भारत आएंगी।

एक हफ्ते तक चलेंगी शादी की रस्में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा की शादी की रस्में करीब एक सप्ताह तक चलने वाली हैं। 23 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की हल्दी, मेहंदी और संगीत का आयोजन होगा। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के अलावा गुरुग्राम में भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग रिसेप्शन हो सकता है।

इसी साल मई में हुई थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल मई में सगाई भी की थी। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article