Vijay Deverakonda - Rashmika Mandanna: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) और रश्मिका मंदन्ना( Rashmika Mandanna) इन दिनों फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखकर फैंस इनके रिश्ते की खबर पर मुहर लगा चुकें हैं। हाल ही में दोनो एक साथ फिल्म कुशी में नजर आए हैं जो बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखा रही है। अब एक बार फिर फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर खबर को पक्का बता दिया है और कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ लिव इन में रह रहे हैं।
दरअसल रश्मिका मंदन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमे वह ऑरेंज रंग की साड़ी बांधे हुए छत पर खड़ी हैं। अब आप कहेंगे कि इसमें क्या खास बात है लेकिन विजय और रश्मिका मंदन्ना के फैंस ने बड़ी चालाकी से ही इस फोटो में छिपी खास बात को बाहर निकाल लिया है। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर हवा तेज हो गई है। बता दें कि एक्ट्रेस की यह फोटो विजय देवरकोंडा के घर की बताई जा रही है। एक फैन ने विजय की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि रश्मिका विजय के घर में रह रही है या दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे हैं। फोटो में पीछे नजर आ रहे गार्डन एरिया दोनों की तस्वीर में एक समान नजर आ रहे हैं। यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। हालांकि स्टार्स ने अभी इन बातों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा ने एक लड़की का हाथ पकड़े हुए फोटो शेयर की थी । जिसपर लिखा था बहुत जल्दी आपके साथ जानकारी शेयर की जाएगी। फैंस इन दोनों के साथ होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
