बॉलीवुड

Exclusive: Gadar 2 की बम्पर सफलता के बाद Sunny Deol ने 50 करोड़ की फीस? जानिए सच्चाई

Sunny Deol has not HIKED his fees: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म गदर 2 (Gadar 2) इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। सुनने में आ रहा है कि गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद सनी पाजी ने फीस में चौंकाने वाला इजाफा किया है।

Image

Gadar 2 Sunny deol

Sunny Deol has not HIKED his fees: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म गदर 2 की कमाई 17 दिनों में 450 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है। लम्बे समय के बाद सनी देओल की किसी फिल्म ने इतनी शानदार कमाई की है। फिल्म गदर 2 की बम्पर सफलता से सनी देओल सातवें आसमान पर हैं और जमकर खुशियां मना रहे हैं। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि सनी देओल ने गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद अपनी फीस में चौंकाने वाला इजाफा किया है। सनी देओल अब से एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये का चार्ज करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि इन अफवाहों की सच्चाई क्या है?

Sunny Deol ने नहीं बढ़ाई है अपनी फीस

बीते दिनों से ये खबर काफी वायरल हो रही है कि सनी देओल ने अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है और अब से वो एक मूवी के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। हालांकि यह सच नहीं है। देओल परिवार से जुड़े एक सूत्र ने जूम टीवी को जानकारी दी है कि सनी पाजी ने अपनी फीस में इजाफा नहीं किया है। सनी देओल ने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है, ऐसे में फीस में बढ़ोत्तरी की मतलब ही पैदा नहीं होता है।

लिमिटेड बजट की वजह से ही हिट हुई Gadar 2

जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि सनी देओल की गदर 2 इसी कारण सुपरहिट हुई है क्योंकि मेकर्स ने इसे लिमिटेड बजट में बनाया है। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने लगभग 60 करोड़ का खर्चा किया है। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री जो भी एक्शन मूवी बनाती है, उसकी बजट 100 करोड़ के पार ही होता है और यह एक बड़ा कारण है कि बॉलीवुड कलाकारों की फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article