एजुकेशन

CBSE Board Exam Date Sheet 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेट शीट, cbse.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 11, 2022, 02:55 PM IST

CBSE Board Exam Date Sheet 2023, CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर‌ जारी किया जाएगा। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएगी।

Image

सीबीएसई डेट शीट cbse.gov.in पर जारी होगी।

Photo : iStock

CBSE Date Sheet 2023, CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023 at cbse.gov.in: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स एग्जाम की डेटशीट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा टाइम टेबल कभी भी जारी किया जा सकता है। जिसके बाद इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से परीक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से शुरू होगा। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से मार्च तक आयोजित की जानी है। हालांकि, अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई बोर्ड 2023 की डेट शीट (CBSE Board Exam Date Sheet 2023) नवंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है।

CBSE Date Sheet 2023: परीक्षा में बदलाव

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा (CBSE 10th, 12th Exam 2023) अब एक बार ही होगी। बीते साल की बात करें तो देश भर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। इसके साथ ही सिलेबस में भी बदलाव कर दिया गया था। वहीं, अब सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 100 फीसदी सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे।

How to download CBSE Class 10th, 12th Board Exam Date Sheet 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2023 डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CBSE Exam Sample Paper 2023: सैंपल पेपर्स जारी

सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper 2023) भी जारी किया था। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सैंपल पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बोर्ड एग्जाम डेट शीट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article