साउथ मूवीज

नयनतारा ने सोशल मीडिया पर पति विग्नेश शिवन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना किया बंद, कहा-'लोग बहुत बुरे कमेंट लिखते हैं'

Nayanthara stopped posting pics with husband: नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करनी बंद कर दी है। यहां इसके पीछे की वजह पर एक नजर डालते हैं

Image

Nayanthara and Vignesh

Nayanthara stopped posting pics with husband: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करनी बंद कर दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा करना क्यों बंद किया है।

हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की है। नयनतारा ने खुलासा किया कि उनको पति विग्नेश के लिए लोगों की आलोचना और भद्दे कमेंट का डर है, जिस कारण एक्ट्रेस ने उनके साथ कोई भी तस्वीर पोस्ट करने से दूरी बना ली है। नयनतारा ने कहा-"इस समय मेरे जीवन में जो कुछ भी अच्छा है, वह उनकी दृष्टि है, लेकिन अगर मैं अब आपके इंटरव्यू के दौरान उन्हें श्रेय देना शुरू कर दूँ, तो आपको केवल बुरे कमेंट ही देखने को मिलेंगे।

इस दौरान नयनतारा ने ये भी बताया कि उन्हें विग्नेश शिवन को अपना पति चुनने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही वह इंडस्ट्री में उनसे सीनियर हैं, लेकिन विग्नेश ही वह व्यक्ति हैं जो हमेशा उनके लिए मौजूद रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने जून, 2022 में शादी की थी। इस शादी में रजनीकांत, शाहरुख खान, चिरंजीवी, कमल हासन, मणिरत्नम, एटली, और सामंता रुथ प्रभु समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। अक्टूबर, 2022 में उन्हें जुड़वा बेटों का स्वागत किया था। नयनतारा और विग्नेश शिवन के जुड़वां बेटों का नाम उयिर और उलगाम है। अक्सर एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों की तस्वीरें फैंस तक शेयर करती रहती हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article