Hero Motocorp Motorcycles: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। किसी बाइक या स्कूटर ब्रैंड की बिक्री को भारत में बंद करना पड़े, ऐसा बहुत कम बार ही होता है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने हाल ही में भारत में अपनी दो बाइक्स की बिक्री को बंद करने का फैसला किया है। ये दो बाइक्स हीरो Xpulse 200T और हीरो Xtreme 200S 4V हैं। कंपनी की ये दो बाइक्स अब भारत में नजर नहीं आएंगी। आइये जानते हैं कंपनी ने ऐसा फैसला क्यों लिया है।
क्यों लिया फैसला?
इन दोनों ही बाइक्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। Xpulse 200T और Xtreme 200S 4V बाइक्स पॉपुलर Xpulse बाइक के प्लेटफॉर्म पर आधारित बाइक्स थीं। हालांकि हीरो की ऑफ रोड बाइक () Xpulse को काफी तेजी से पॉपुलैरिटी प्राप्त हुई, लेकिन इन Xpulse 200T और Xtreme 200S 4V बिक्री के मामले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं जिसकी वजह से कंपनी ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है।
मिलते थे ये खास फीचर्स
हीरो Xpulse जहां एक प्रमुख ऑफ-रोड बाइक थी, वहीं हीरो Xpulse 200T एक सामान्य रोड आधारित बाइक थी। Xpulse 200T में 17 इंच के एलॉय व्हील्स, लो ट्रेवल वाला सस्पेंशन सिस्टम और स्ट्रीट स्टाइल बाइक के अन्य खास फीचर्स मिलते थे। दूसरी तरफ Xtreme 200S एक स्पोर्ट्स-कम्यूटर बाइक थी। दोनों ही बाइक में 199.6cc की क्षमता वाला एयर और ऑइल कूल्ड इंजन मिलता था जिसे 5 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। Xpulse 200टी की कीमत 1.40 लाख रुपये थी जबकि Xtreme 200S 4V की कीमत 1.41 लाख रूपए थी।
