CBSE Date Sheet 2023 class 12 and 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई व्यावहारिक परीक्षा 2023 की तारीख पहले ही जारी कर दी है, हालांकि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2023 का पूरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। सीबीएसई कक्षा 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली हैं और व्यावहारिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एग्जाम), आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल मार्किंग) 1 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।
सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 सीबीएसई 2022 के परिणाम जारी करते हुए कहा था, 'दुनिया भर में कोविड महामारी के कम प्रभाव को देखते हुए बोर्ड ने 15 फरवरी 2023 से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा 2023 कक्षा 10 वीं और 12 वीं की डेट शीट 20 नवंबर, 2022 को जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, सीबीएसई डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड एग्जाम 2023: डेट शीट डाउनलोड करने के स्टेप्स
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी कक्षा का चयन करें।
स्टेप 4: दिनांक पत्र / समय सारिणी डाउनलोड करने के लिए सब्मिट बटन को क्लिक करें।
सीबीएसई आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा शुरू होने से लगभग 90 से 75 दिन पहले डेट शीट जारी करता है। ऐसे में ताजा अपडेट यही है कि अब कभी भी शेड्यूल को जारी किया जा सकता है और 20 नवंबर की एक संभावित डेट भी उम्मीदवारों के सामने आ चुकी है।
