Navodaya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को NVS Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाना होगा।
नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
NVS Class 6 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates पर क्लिक करें।
- अब Click here to download the admit cards for class VI JNVST 2025 (Summer Bound). के लिंक पर जाएं।
- यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।
Navodaya Vidyalaya Class 6 Entrance Exam Admit Card 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।
NVS Admission 2025: कुल कितने नवोदय विद्यालय?
नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से जारी पिछले साले के नोटिफिकेशन के अनुसार, देश में कुल 661 नवोदय विद्यालय हैं। नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना जरूरी है। नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को उसी जिले का होना जरूरी है, जहां वो एडमिशन लेना चाहते हैं।
