दिल्ली

आज रात दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर होगी दिक्कत, कुछ स्टेशनों के बीच सेवाएं रह सकती हैं बाधित

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। येलो लाइन पर कुछ स्टेशनों के बीच 14-15 दिसंबर की रात को सेवाएं बाधित रहेंगी, क्योंकि इस लाइन पर इन स्टेशनों के बीच रखरखाव का काम होना है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi Metro Service Update: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सर्विस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस लाइन पर आज रात से कल सुबह तक मेट्रो सेवा देर से शुरू होगी, जिससे यात्रियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। येलो लाइन (लाइन-2) का उपयोग करने वाले यात्रियों को अर्जंगढ़ और गुरु द्रोणाचार्य स्टेशनों के बीच 14 दिसंबर को रात 11:25 बजे से 15 दिसंबर की सुबह 5:55 बजे तक मेट्रो सेवाओं में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह परेशानी रखरखाव कार्यों के कारण होगी।

मेट्रो के समय में बदलाव

  • दिल्ली मेट्रो ने बताया कि इस दौरान येलो लाइन के अन्य हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने प्रभावित मार्गों के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है। अगर आप भी इस लाइन का उपयोग करते हैं तो आप संशोधित टाइम टेबल जरूर देख लें, ताकि परेशानी से बच सके।
  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली
अंतिम ट्रेन: 14 दिसंबर को रात 11:00 बजे

पहली ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे

  • समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
अंतिम ट्रेन: 14 दिसंबर को रात 11:00 बजे

पहली ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे

  • समयपुर बादली से अर्जन गढ़
अंतिम ट्रेन: 14 दिसंबर को रात 11:00 बजे

पहली ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे

  • सुल्तानपुर से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
अंतिम ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 12:04 बजे

पहली ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 5:42 बजे

  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से सुल्तानपुर
अंतिम ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 12:00 बजे

पहली ट्रेन: 15 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे (अपरिवर्तित)

यात्रियों पर पड़ेगा प्रभाव

ऐसे में येलो लाइन पर देर रात तक यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खासकर गुरुग्राम से आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें आ सकती हैं। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा उस हिसाब से ही प्लान करें, जब मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध हो। इसके अलावा अन्य वाहनों का विकल्प अपने पास रखें। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो सेवा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article