एजुकेशन

AFCAT Admit Card 2023: जारी हुए एएफसीएटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 10, 2023, 04:29 PM IST

AFCAT Admit Card 2023 Released: वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट, एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना, IAF ने आज, 10 फरवरी को AFCAT 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार AFCAT 1 में भाग लेने वाले हैं, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड पा सकते हैं।

Image

AFCAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Air Force Common Admission Test, AFCAT Admit Card 2023 जारी कर दिया है। भारतीय वायु सेना, IAF ने आज, 10 फरवरी को AFCAT 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार AFCAT 1 में भाग लेने वाले हैं, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड पा सकते हैं। AFCAT 1 exam 2023 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी किए गए हैं।

दो पाली में होगी AFCAT 2023 परीक्षा

AFCAT 2023 परीक्षा तीनों दिन में दो पाली में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 11:45 तक जबकि शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 2:45 से 4:45 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

क्रेडिंशियल से पाएंगे एडमिट कार्ड

एएफसीएटी प्रवेश पत्र का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। अपने एएफसीएटी एडमिट कार्ड 2023 को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र — AFCAT Admit Card 2023: How to download

  • उम्मीदवार afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन करने की जरूरत है।
  • यहां यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • एडमिट कार्ड देखें, चेक करें व डाउनलोड करें व प्रिंटआउट ले लें।

Direct link to download - AFACT 1 Admit Card 2023 link

कब होगा AFCAT 1 Exam 2023

भारतीय वायु सेना फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में ग्रुप 'ए' राजपत्रित अधिकारियों (Group ‘A’ Gazetted Officers) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है, बता दें, यह परीक्षाएं 24, 25 और 26 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएंगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article