बिजनेस

Anil Ambani: अनिल अंबानी का कमाल, नई बनाई कंपनी को 1 दिन बाद ही मिला 'सबसे बड़ा ऑर्डर', लौट रहे अच्छे दिन

Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में शानदार तेजी है। गुरुवार को करीब 10 बजे BSE पर इसका शेयर 1.96 रु या 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 46 रु पर है। बीते एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर 19.54 फीसदी और 5 दिन में 3.39 फीसदी मजबूत हुआ है।

Image

रिलायंस एनयू सनटेक को मिला बड़ा ऑर्डर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर की सब्सिडियरी को मिला ऑर्डर
  • रिलायंस पावर के शेयर में तेजी
  • 4 फीसदी से अधिक चढ़ा

Reliance Power: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी इन दिनों बिजनेस वर्ल्ड में वापसी करते दिख रहे हैं। उनकी कई कंपनियाँ कर्ज के जाल से मुक्त हो गई हैं और कई ने अपना कर्ज घटा लिया है। इस बीच उनकी रिलायंस एनयू सनटेक, जो अनिल अंबानी की रिलायंस पावर की एक यूनिट है, को भारत में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को लागू करने वाली नोडल एजेंसियों में से एक SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से 1,860 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ भारत की सबसे बड़ी 930 MW सोलर परियोजना मिली है। ये अनिल अंबानी के लिए बड़ा अवसर है।

ये भी पढ़ें -

शेयर में शानदार तेजी

इस प्रोजेक्ट के मिलने से अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में शानदार तेजी है। गुरुवार को करीब 10 बजे BSE पर इसका शेयर 1.96 रु या 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 46 रु पर है। बीते एक महीने में रिलायंस पावर का शेयर 19.54 फीसदी और 5 दिन में 3.39 फीसदी मजबूत हुआ है।

एक दिन ही मिल गया ऑर्डर

रिलायंस पावर, जिसकी मार्केट कैपिटल 18560 करोड़ रुपये है, ने कहा कि सब्सिडियरी कंपनी ने सोमवार को SECI द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में सौर ऊर्जा के साथ स्टोरेज प्रोजेक्ट हासिल किया है।

कंपनी ने कहा, "रिलायंस एनयू सनटेक ने SECI से 930 मेगावाट सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह भारत में सोलर और बैटरी स्टोरेज सिस्टम की सबसे बड़ी परियोजना है। खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट रिलायंस एनयू एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के एक दिन ही मिल गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article