टीवी मसाला

Anupamaa: प्रेम ने गोद में उठाकर आध्या संग फरमाया रोमांस, वीडियो देख माही के दिल पर लोटेंगे सांप

Anupamaa BTS Video: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में प्रेम-आध्या का किरदार निभा रहे शिवम खजूरिया और अलिशा परवीन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवम अलिशा को गोद में उठाकर रोमांस कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Anupamaa: प्रेम ने गोद में उठाकर आध्या संग फरमाया रोमांस, वीडियो देख माही के दिल पर लोटेंगे सांप

Anupamaa BTS Video: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपनी कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। इन दिनों कहानी में अनुज और अनुपमा से हटकर प्रेम और आध्या की प्रेम कहानी पर मेकर्स का पूरा फोकस है। टीआरपी में वापिस पहले स्थान पर पहुँचने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सीरियल के किरदार प्रेम और आध्या की एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे देख माही पक्का जलने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए अनुपमा की बेटी आध्या और प्रेम की वीडियो।

अनुपमा (Anupamaa) सीरियल में शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) प्रेम का और अलिशा परवीन (Alisha Parveen)आध्या का किरदार निभा रहे हैं। कहानी में दोनों के बीच प्यार के फुल खिल गए हैं जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शिवम अलिशा को अपनी बाहों में उठाकर रोमांस कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन इस नए कपल को देख फैंस काफी खुश हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं क्या आगे कहानी में दोनों का यह रोमांटिक सीन देखने को मिलेगा।

राजन शाही के सीरियल अनुपमा की बात करें तो कहानी में आध्या और प्रेम की लव स्टोरी के बीच माही आ जाएगी। अब इन तीनों के लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द कहानी घूमने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा की इस कहानी को दर्शकों से कैसे रिस्पॉन्स मिलेगा। टीआरपी रेटिंग में भी अनुपमा को लगातार नुकसान हो रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले ही शो में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान कन्फर्म किया कि उन्होंने अनुपमा को अलविदा कह दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article