एजुकेशन

IBPS SO Prelims Score Card: जारी हुए आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोरकार्ड, ibps.in से करें चेक

IBPS SO Prelims Score Card 2024: आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन अपडेट्स को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी IBPS SO Scorecard 2024 Download कर सकते हैं।

Image

आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी

IBPS SO Prelims Score Card 2024: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) Specialist Officers (SO) Prelims Exam 2024 Scorecard आज (IBPS SO Scorecard 2024 Date) 11 /12 / 2024 को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (IBPS SO Scorecard 2024 Website) ibps.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IBPS SO Scorecard 2024 Download कर सकते हैं।

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2024 को किया था। अब उम्मीदवार स्कोरकार्ड के साथ साथ कट-ऑफ अंकों को भी चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार IBPS की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा में सेक्शन-वाइज स्कोर किए गए अंक दिए गए हैं। जानें IBPS SO Scorecard 2024 Download करने का तरीका

IBPS SO Scorecard 2024: How to Download

IBPS SO Prelims Score Card 2024 Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉला करें

  • सबसे पहले ibps.in/ पर जाएं।
  • अब Recent Updates में देखें
  • CRP-SPL-XIV
  • Scores of Online Preliminary Examination for CRP-SPL-XIV पर क्लिक करें।
  • अब 11 दिसंबर के लिंक को ओपन करें।

IBPS SO प्रीलिम्स परीक्षा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। दूसरा चरण मेन्स परीक्षा है, जिसका आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को किया जाएगा। आखिर में इंटरव्यू राउंड होगा, जिसमें उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर उनका सेलेक्शन होगा।

IBPS 896 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article