एजुकेशन

CUET UG 2023: शुरू हुए सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां से करें अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 10, 2023, 04:30 PM IST

CUET UG 2023 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

शुरू हुए सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

National Testing Agency, NTA Common University Entrance Test CUET (UG) - 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडों को खोल दिया गया है। जो उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीयूईटी यूजी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CUET (UG) - 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2023 तक है।

क्यों होती है यह परीक्षा

सीयूईटी (यूजी) परीक्षा के माध्यम से देश भर में किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) या अन्य प्रतिभागी संगठनों (राज्य विश्वविद्यालयों, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों सहित) में प्रवेश मिलता है, इस परीक्षा के शुरू होने से उस परंपरा का अंत हो गया है, जिसमें हर डक्त कॉलेज की अलग से प्रवेश परीक्षा देनी होती थी।

सीयूईटी यूजी 2023: आवेदन कैसे करें

  • CUET UG की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें, और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
Direct Link for Common University Entrance Test CUET (UG) - 2023

3 विषयों तक आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये, ओबीसी वर्ग से संबंधित होने पर 700 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/ तृतीय लिंग से संबंधित होने पर 650 रुपये जबकि सेंटर आउटसाइट इंडिया यानी भारत के बाहर परीक्षा केंद्रों के लिए 3750 रुपये का भुगतान करना होगा।

7 विषयों के लिए आवेदन करने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा, ओबीसी वर्ग को 1400 रुपये का भुगतान करना होगा, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/ तृतीय लिंग श्रेणी के उम्मीदवारों को 1300 रुपये और भारत के बाहर के केंद्रों के लिए 7500 रुपये का भुगतान करना होगा।

10 विषयों तक के लिए सामान्य वर्ग को 1750 रुपये, ओबीसी को 1650 रुपये, एससी/ एसटी/ PwBD/ तृतीय लिंग को 1550 रुपये और भारत से बाहर के केंद्रों के लिए 11000 रुपये का भुगतान करना होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article