टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ने फिर किया प्रहार! पोस्ट शेयर कर बोलीं- जो चोट पहुंचाई है...

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Gets Epic Reply From Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और सौतेली बेटी ईशा वर्मा की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बगैर नाम लिये रुपाली गांगुली पर तंज कसा।

Image

Anupamaa: रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ने फिर किया प्रहार! पोस्ट शेयर कर बोलीं- जो चोट पहुंचाई है...

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Gets Epic Reply From Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने धमाकेदार शो "अनुपमा' से लोगों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के जरिए समाज को भी प्रेरित करने की कोशिश की है। लेकिन करियर से इतर रुपाली गांगुली की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में है। सौतेली बेटी ईशा वर्मा के आरोपों के बाद से ही रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन जहां रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर सौतेली बेटी को ज्ञान के मोती देने की कोशिश की। वहीं अब खुद ईशा वर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा। लेकिन इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनपर तंज कसने की कोशिश की है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की सौतेली बेटी ईशा वर्मा (Esha Verma) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया। स्टोरी में लिखा नजर आया, "किरदार वो है जो आप करते हो, वो नहीं जो आप कहते हो। फेम, पैसा और शक्ति कुछ वक्त के लिए सच को छुपा सकते हैं, लेकिन ये तीनों चीज उस घाव को नहीं हटा सकते जो शख्स ने किये हैं। हरकतें ही किरदार भी बताती हैं न कि आपका रूप और शब्द। ईमानदारी असल में विश्वसनीयता और बदलाव से आती है। बोलो, मजबूत खड़े रहो और अपने कर्मों पर विश्वास रखो। ब्रह्मांड खुद ही सारी चीजों का संतुलन बना लेगा।"

बता दें कि ईशा वर्मा (Esha Verma) ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर उनकी मम्मी का घर तोड़ने का आरोप लगाया था। ईशा वर्मा का कहना था कि रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा का करीब 12 साल तक अफेयर चला था। ईशा वर्मा का आरोप था कि रुपाली गांगुली ने उनकी मम्मी के जेवर चुराए और उनके साथ मारपीट भी की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article