Staff Selection Commission Phase IX/2021 Selection Post Examination additional result जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षा में भाग लिया है, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम जांच सकते हैं। इन परिणामों को आज 10 फरवरी 2023 को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग ने मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10), उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर के पदों और स्नातक और उससे ऊपर के स्तर के लिए एसएससी चरण IX/2021 चयन पोस्ट परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार इन स्टेप्स से करें चेक
SSC Selection Post Phase-IX/2021 additional result कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर, Latest News नाम के सेक्शन में देखें
- यहां 10 फरवरी के नाम से तीन लिंक हैं जिसमें Matriculation level, Higher Secondary (10+2) level और Graduate & Above level का रिजल्ट देखने के लिए लिंक मौजूद है।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें। परिणाम देखें और प्रिंटआउट ले लें।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों को करना होगा स्पीड पोस्ट
जिन एडिशनल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें आवेदन पत्र के साथ सभी सहायक दस्तावेजों की एक प्रति हार्ड कॉपी में स्पीड पोस्ट के माध्यम से 3 मार्च, 2023 तक स्पीड पोस्ट द्वारा सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होगी।
