एजुकेशन

UPPSC PCS Admit Card 2024: जारी हुए यूपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, uppsc.up.nic.in से करें डाउनलोड

UPPSC PCS Admit Card 2024 Release Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) पीएससी प्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UPPSC PCS Admit Card 2024 Download कर सकते हैंं।

Image

यूपी पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

UPPSC PCS Admit Card 2024 Release Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) प्री परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UPPSC PCS Admit Card 2024 Download कर सकते हैं। जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तारीका व डायरेक्ट लिंक

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

How to Download UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024

UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • Server 1 या Server 2 पर क्लिक करें।
  • क्रेडिंशियल डालें।
  • UPPSC PCS Admit Card 2024 Download पर क्लिक करें।
  • UPPSC PCS Admit Card 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • UPPSC PCS Admit Card 2024 का प्रिंटआउट ले लें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UPPSC PCS प्री परीक्षा 2024 की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धारित केंद्र पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल और फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article