टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT Down: दुनियाभर में ठप पड़ा AI चैटबॉट, असाइनमेंट नहीं बना पा रहे यूजर का झलका दर्द

ChatGPT Down: चैटजीपीटी में व्यवधान आने के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "मैं हर महीने 20 डॉलर का भुगतान सिर्फ इसलिए करता हूं ताकि जब मेरा असाइनमेंट आज रात जमा हो तो यह काम न करे, धन्यवाद।" वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोई बता सकता है कि चैटजीपीटी कब तक बंद रहेगा।

Image

ChatGPT Down

ChatGPT Down: माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई के AI चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) की सर्विस ठप हो गई। इस आउटेज से दुनिया भर के यूजर्स एआई चैटबॉट को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इस आउटेज से न केवल चैटजीपीटी प्रभावित हुआ है, बल्कि ओपनएआई के एपीआई (API) और सोरा (Sora) वीडियो जनरेटर प्लेटफॉर्म भी प्रभावित हुए हैं।

जानें कंपनी ने क्या कहा

चैटजीपीटी की डेवलपर कंपनी ओपनएआई ने इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। कंपनी ने एक्स पर लिखा, "हम अभी एक आउटेज का अनुभव कर रहे हैं। हमने समस्या की पहचान कर ली है और इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। क्षमा करें और हम आपको अपडेट रखेंगे!" कंपनी ने गुरुवार को सुबह 5.45 बजे (आईएसटी) ट्वीट किया।

इसके बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी देते हुए लिखा, "हमने रिकवरी के लिए तरीका खोज लिया है, और हम कुछ ट्रैफिक को जल्दी ठीक कर देंगे। सर्विस को सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए काम जारी है।"

यूजर्स ने कहा-20 डॉलर बर्बाद!

चैटजीपीटी में व्यवधान आने के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "मैं हर महीने 20 डॉलर का भुगतान सिर्फ इसलिए करता हूं ताकि जब मेरा असाइनमेंट आज रात जमा हो तो यह काम न करे, धन्यवाद।" वहीं एक यूजर ने लिखा कि कोई बता सकता है कि चैटजीपीटी कब तक बंद रहेगा।

इससे पहले भी डाउन हुआ है ChatGPT

इससे पहले 8 नवंबर को चैटजीपीटी दुनिया भर में डाउन हुआ था। तब 19,000 से अधिक यूजर्स के लिए 30 मिनट तक एआई चैटबॉट अनुपलब्ध रहा। उस समय, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि चैटजीपीटी 30 मिनट से बंद है, उन्होंने कहा, "हम पहले की तुलना में विश्वसनीयता के मामले में बहुत बेहतर हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से हमारे सामने और अधिक काम है।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article