बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन इस 13 दिसंबर को होने वाला है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए गए थे, अब गाइडलाइन्स भी पढ़ें। बिहार लोक सेवा आयोग इस13 दिसंबर, 2024 को बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 आयोजित करने की तैयारी कर चुका है। हालांकि कुछेक छात्र चाहते थे कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ा दिया जाए, इसके लिए प्रोटेस्ट भी किया गया, लेकिन सरकारी बयान आया कि परीक्षा की तारीखें नहीं बदलेंगे, ये परीक्षाएं अपने तय पर होंगी।
बिहार सीसीई प्रारंभिक परीक्षा राज्य भर के 36 जिलों के 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे होगा। ये परीक्षा एकल पाली में आयोजित की जाएगी।
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निर्देश देखें
लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार निर्देशों को अच्छे से पढ़ें
- BPSC 70th Prelims Exam में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा।
- सुबह 11:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
- परीक्षा स्थल पर मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच आदि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना मना है।
- यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ पाया जाता है, तो इसे कदाचार माना जाएगा।
- पेल के अलावा ओएमआर शीट में किसी भी चीज का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यदि ऐसा होगा तो, दंड के रूप में 1/3 (एक तिहाई) अंक काटे जाएंगे।
- यदि अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में कदाचार/इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ लिप्त पाया जाता है, तो अभ्यर्थी को इस परीक्षा सहित अगले पांच वर्षों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और परीक्षा से संबंधित भ्रामक/सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
BPSC CCE 70वीं प्रीलिम्स 2024 के लिए किन चीजों की अनुमति दी गई हैं, क्या नहीं
- उम्मीदवार का एडमिट कार्ड
- एक सरकारी पहचान पत्र। उम्मीदवार को सरकार द्वारा जारी एक स्पष्ट, मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
- PwD/SAP उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल विकलांगता प्रमाण पत्र लाना होगा
- काला या नीला बॉल पॉइंट पेन
- एक एनालॉग घड़ी
- बैग या कोई अन्य सामान परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी
2024 की प्रारंभिक परीक्षा में BPSC 70वीं CCE परीक्षा दो घंटे लंबी होगी और इसमें कुल 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले ही BPSC CCE मुख्य परीक्षा देने के पात्र होंगे।
