How To Double Money By Investing: हर कोई कम से कम समय में अमीर बनना और बहुत सारा पैसा चाहता है। इसका एक तरीका है निवेश। आप लगातार निवेश करके मिड या लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बना सकते हैं। आप कम समय में अपना पैसा भी डबल कर सकते हैं। इसके लिए एक आसान और सिम्पल नियम है जिसे '72 का नियम' (Rule of 72) के नाम से जाना जाता है।
क्या है 72 का नियम
'72 का नियम' आपको एक अनुमान देता है कि किसी निवेश ऑप्शन में कितने समय में आपका पैसा डबल हो सकता है। इस सिम्पल रूल के तहत आपको करना यह है कि अनुमानित या फिक्स रिटर्न रेट से 72 को विभाजित करें। यानी किसी ऑप्शन में आपको 6 फीसदी रिटर्न मिलेगा तो 72 को 6 से भाग दीजिए। जवाब आएगा 12। यानी 12 साल में आपका पैसा डबल हो जाएगा।
एफडी और पीपीएफ
एफडी पर यदि आपको 7 फीसदी रिटर्न मिले तो पैसा डबल होने में 10 साल से थोड़ा अधिक समय लगेगा। क्योंकि 72 को 7 से डिवाइड किया जाए तो 10.2 जवाब आएगा। 8 फीसदी रिटर्न मिले तो 9 साल में पैसा डबल हो जाएगा।
पीपीएफ पर इस समय 7.1 फीसदी रिटर्न मिल रहा है तो इससे पैसा डबल करने में 10 साल से थोड़ा अधिक समय ही लगेगा।
म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड में 12 से 15 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद रहती है। यदि आपको 12 फीसदी रिटर्न मिले तो सिर्फ 6 साल में आपका पैसा डबल हो जाएगा। वहीं 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 5 साल से भी कम समय में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
