अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 16 December 2024: पंचांग से जानिए पौष मास की प्रतिपदा के दिन पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024):आज के दिन से पौष महीने की शुरुआत हो गई है। आज के दिन सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024): पौष मास की प्रतिपदा तिथि के दिन आद्रा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में रहेंगे। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त 11:54am से 12:35 pm तक रहेगा। आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज पौष माह के प्रथम सोमवार का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। प्रतिपदा व्रत भी आज ही है। शिव पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं,उनकी उपासना करें। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना करें। इस दिन शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज गुड़ के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। गंगा जल भगवान शिव को अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। आइए जानें पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - सोमवार, प्रतिपदा पर्व

तिथि- प्रतिपदा

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:06am

सूर्यास्त-05:25pm

नक्षत्र-आद्रा

चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध

सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण-कौलव 12:31 pm तक फिर तैतिल

योग-शुक्ल11:23 pm तक फिर ब्रम्ह

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:54am से 12:35 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:29pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक

5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात

संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या न करें-जहां तक हो सके असत्य वाचन से बचें।किसी को भी कटु वचन मत बोलें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article