Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हो गया है। अभी तक सरकार में सीएम और दो डिप्टी सीएम ही थे, आज और 39 विधायकों ने शपथ ली। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
सबसे ज्यादा मंत्री बीजेपी के हिस्से में
राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। यह समारोह 16 दिसंबर को नागपुर में शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के सप्ताह भर के शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले हुआ। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। फड़णवीस सरकार में चार महिला मंत्री होंगी - भाजपा की पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाल, मेघना बोर्डिकर और राकांपा की अदिति तटकरे। भाजपा को 19, शिवसेना को 11 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले।
महाराष्ट्र के नए मंत्रियों की पूरी सूची
भारतीय जनता पार्टी
- चंद्रशेखर बावनकुले
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- चंद्रकांत पाटिल
- गिरीश महाजन
- गणेश नाइक
- मंगल प्रभात लोढ़ा
- जयकुमार रावल
- पंकजा मुंडे
- अतुल सेव
- अशोक उइके
- आशीष शेलार
- शिवेंद्रसिंह अभयसिंहराजे भोसले
- जयकुमार गोरे
- संजय सावकरे
- नितेश राणे
- आकाश फुंडकर
- माधुरी मिसाल (MoS)
- पंकज भोयर (MoS)
- मेघना बोर्डिकर (राज्यमंत्री)
एनसीपी (अजित पवार)
- हसन मुश्रीफ
- धनंजय मुंडे
- दत्तात्रय भरणे
- अदिति तटकरे
- माणिकराव कोकाटे
- नरहरि ज़िरवाल
- मकरंद जाधव-पाटिल
- बाबासाहेब पाटिल
- इंद्रनील नाइक (MoS)
- गुलाबराव पाटिल
- दादाजी भुसे
- संजय राठौड़
- उदय सामत
- शम्भुराज देसाई
- संजय शिरसाट
- प्रताप सरनाईक
- भरत गोगावले
- प्रकाश अबितकर
- आशीष जयसवाल (MoS)
- योगेश कदम (MoS)
महायुति को मिली थी बंपर जीत
इससे पहले 5 दिसंबर को मुंबई में बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की। भाजपा 132 सीटों के साथ आगे रही, उसके बाद शिंदे की शिवसेना को 57 और पवार की राकांपा को 41 सीटें मिलीं।
