बिजनेस

आखिर PPF क्यों है करोड़पति बनने का सबसे सेफ तरीका, जानें 410 का प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 18, 2023, 11:51 AM IST

PPF Investment: अगर आप करोड़पति (How to become crorepati) बनने की सोच रहे हैं तो आप PPF यानी पब्लिक प्रोफिडेंट फंड (Public provident fund) में निवेश कर सकते हैं।

Image

PPF Investment:आप इस अकाउंट को 100 रुपए से खुलवा सकते हैं।

Photo : iStock

PPF Investment: अगर आप करोड़पति (How to become crorepati) बनने की सोच रहे हैं तो आप PPF यानी पब्लिक प्रोफिडेंट फंड (Public provident fund) में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहेगा। इस सरकारी स्कीम (Government Scheme) में आपको 7.1 फीसदी ब्‍याज का भी फायदा मिलेगा। ये देश की सबसे पॉपुलर स्मॉल सेविंग्स स्कीम है, जिस योजना की सरकार गांरटी लेती है। आइए जानते हैं पीपीएफ योजना की खासियतें।

PPF में कितना करना होगा निवेश

आप इस अकाउंट को 100 रुपए से खुलवा सकते हैं। हर साल कम से कम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक इसमें जमा किए जा सकते हैं। अब यदि आप इसमें निवेश के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको हर साल 1.50 लाख रुपये जमा करना होगा तकरीबन एक दिन के 410.95 रुपये के निवेश से आप 25 साल में 7.1 फीसदी की ब्याज के साथ यह 1,03,08,015 रुपये हो जाएगा।

सरकार तय करती है ब्याज दर

पीपीएफ में निवेश का पहला फायदा तो ये है कि आपको इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है। मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है यानी ये पूरी तरह से रिस्‍क फ्री है। पीपीएफ अकाउंट में आप हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के जमा पर टैक्स छूट पा सकते हैं। इसमें आपको ट्रिपल ई-टैक्स छूट का फायदा मिलता है। ट्रिपल ई का मतलब है कि जो पैसा निवेश करते हैं उस पर कोई टैक्स नहीं लगता। उस पर जो ब्याज मिलता है वह भी टैक्स फ्री है।

मैच्‍योरिटी के बाद भी चालू रख सकते हैं अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट 15 साल पर मैच्‍योर हो जाता है। लेकिन अगर आप इसमें कंपाउंडिंग का फायदा और ज्‍यादा समय तक उठाना चाहते हैं तो 15 साल के बाद भी इसे चालू रख सकते हैं। आप जितनी बार चाहें 5-5 साल के लिए पीपीएफ अकाउंट का खाता-विस्तार (Extension) करवा सकते हैं।

इमरजेंसी में भी निकाल सकते हैं पैसा

अगर पीपीएफ अकाउंट होल्‍डर किसी कारण से 15 साल तक इस स्‍कीम को चलाने में असमर्थ है, उसे या बच्‍चों को जानलेवा बीमारी है तो ऐसी स्थिति 5 साल बाद पीपीएफ अकाउंट में जमा रकम को निकाला जा सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति में आपकी जमा राशि की ब्‍याज दर में 1 फीसदी की कटौती कर ली जाती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article