बिजनेस

FD छोड़िए RD में लगाइए पैसा, पाएं 8.25 फीसदी तक ब्याज, मिलेगा एक और बड़ा फायदा

RD Interest Rates: बड़े बैंकों के मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी, आरडी और बचत खाते पर ज्यादा ब्याज देते हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय 5 साल की आरडी पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Image

आरडी की ब्याज दरें

KEY HIGHLIGHTS
  • आरडी पर मिल रहा सवा 8 फीसदी तक ब्याज
  • स्मॉल फाइनेंस बैंकों में मिल रहा इतना रिटर्न
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक देगा 7.25 फीसदी तक ब्याज

RD Interest Rates: लंबी अवधि की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) उन लोगों को कई फायदे ऑफर करती है जो लंबी अवधि तक अपना पैसा बचाना और उस पर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं। आरडी लंबी अवधि में पैसे बचाने और बढ़िया रिटर्न हासिल करने का एक आसान और अच्छा तरीका है।

आरडी उन लोगों के लिए बेहतर है, जो एफडी जैसा फिक्स रिटर्न तो चाहते हैं, मगर एक साथ बड़ी रकम का निवेश नहीं कर पाते। क्योंकि आरडी में निवेशकों को हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करने की सुविधा मिलती है। इस समय कई बैंक आरडी पर 8.25 फीसदी तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। आगे जानिए उनकी डिटेल।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

आम तौर पर बड़े बैंकों के मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी, आरडी और बचत खाते पर ज्यादा ब्याज देते हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय 5 साल की आरडी पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ये हैं बाकी स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ब्याज दर

  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.25 फीसदी
  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.25 फीसदी
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक : 7.20 फीसदी

निवेशक सीखता है अनुशासन

आरडी रेगुलर और अनुशासित तरीके से बचत करने की आदत डालने में काफी मददगार है। इससे आपको लगातार निवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। हर महीने एक निश्चित राशि जमा करने से, आप में बचत की आदत डेवलप हो जाती है, जो लॉन्ग टर्म में बहुत फायदेमंद है।

ये है सेफ ऑप्शन

आरडी को सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसमें ब्याज दर के हिसाब से फिक्स रिटर्न मिलता है। ये शेयर बाजार या मार्केट संबंधित ऑप्शन नहीं है। दूसरी बात कि यदि आप इसमें 5 लाख रु तक निवेश करें तो उस पर जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) कवर देता है, जिससे आपकी 5 लाख रु तक की राशि सेफ रहती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article