बिजनेस

2000 के नोट बदलने के लिए समय बचा है कम, सिर्फ 5 दिन बाकी, आपके पास हैं तो जानें क्या करें

2000 Note Exchange Deadline: आरबीआई के अनुसार बिना किसी लिमिट के अपने संबंधित बैंकों में 2,000 रु के नोट जमा किए जा सकते हैं। मगर केवाईसी (KYC) जरूर होनी चाहिए। साथ ही अन्य लीगल डिपॉजिट नियम भी लागू होंगे।

Image

2000 नोट बदलने की समय सीमा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2000 के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय
  • 30 सितंबर तक बदले या जमा किए जा सकते हैं ये नोट
  • नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर बदलें

2000 Note Exchange Deadline: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई में 2,000 रुपये के करेंसी नोटों (Rs 2000 Note) को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। इन नोटों को बैंक में जमा करने या एक्सचेंज करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। 30 सितंबर की डेडलाइन काफी करीब है। 2000 के नोटों को एक्सचेंज या जमा करने के लिए 25 सितंबर के बाद आपके पास सिर्फ 5 दिन बचेंगे। अगर आपके पास 2000 रु के नोट हैं तो आगे जानिए क्या करना है।

कैसे जमा करें 2000 रु के नोट

आरबीआई के अनुसार बिना किसी लिमिट के अपने संबंधित बैंकों में 2,000 रु के नोट जमा किए जा सकते हैं। मगर केवाईसी (KYC) जरूर होनी चाहिए। साथ ही अन्य लीगल डिपॉजिट नियम भी लागू होंगे।

जिनके पास बीएसबीडी (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) या जन धन खाता है, उन्हें डिपॉजिट लिमिट नियमों का पालन करना होगा। इसका मतलब यह है कि यदि आप निर्धारित राशि से अधिक 2000 रुपये के नोट जमा करना चाहते हैं तो आपको तय सीमा का नियम फॉलो करना होगा।

क्या हैं टैक्स नियम

इसके अलावा, आयकर नियमों के नियम 114बी के अनुसार, किसी बैंक या डाकघर में एक ही दिन में 50,000 रु से अधिक कैश जमा करते समय आपको अपना पैन देना होगा।

कहां बदलें नोट

यदि आप 2000 रु के नोट बदलना चाहें तो यह भी किया जा सकता है। 30 सितंबर तक आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों (आरओ) में 2000 रु के नोट बदलने की सुविधा है। साथ ही आप नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर भी 2000 रु के नोट बदल सकते हैं। 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 रु के नोट जारी किए गए थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article