क्रिकेट

WPL 2025 Auction: कौन हैं 19 गुनी कीमत पर नीलाम होने वाली मुंबईया गर्ल ? पिछले सीजन रही थीं ओनसोल्ड

पिछले सीजन अनसोल्ड रही 22 वर्षीय प्लेयर को आईपीएल 2025 की नीलामी में 19 गुना कीमत हासिल हुई है। गुजरात जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी?

Image

सिमरन शेख (साभार Mumbai Cricket Board)

Who is Simran Shaikh? विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बेंगलुरू में हो रही प्लेयर्स की नीलामी में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 22 वर्षीय बल्लेबाज सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया। 10 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरी सिमरन शेख को 19 गुनी कीमत हासिल हुई। गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर सिमरन को अपनी टीम में शामिल किया।

सिमरन के लिए दिल्ली और गुजरात के बीच जंग

सिमरन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग हुई। अंत में बाजी गुजरात के हाथ लगी और आतिशी बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात जायंट्स के कोच माइकल क्लिंगर ने स्वीकार किया कि सिमरन शेख और डिएंड्रा डॉटिन को वो अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे और इसमें सफल रहे। सिमरन पॉवर हिटर हैं और निचले क्रम पर छक्के मारने की क्षमता उनके अंदर है। इसी वजह से उन्हें टीम में गुजरात ने शामिल किया।

पिछले सीजन नहीं मिला था सिमरन को खरीदार

सिमरन इससे पहले यूपी वारियर्स की सदस्य रही हैं। साल 2023 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में यूपी के लिए उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 9 मैच में वो केवल 29 रन बना सकी थीं, 11 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और साल 2024 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। सिमरन ने हाल ही में संपन्न सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 11 मैचों 176 रन बनाए। जिसमें 47 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article