बिजनेस

Paytm Crisis: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ फॉरेन करेंसी जांच में ED को नहीं मिली कोई गड़बड़ी ! शेयर अपर सर्किट पर हुआ बंद

Paytm Payments Bank Crisis: ईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघनों (फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशंस) की जांच कर रहा है। जांच में ईडी को अभी तक कोई उल्लंघन नहीं मिला है।

Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक संकट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ चल रही जांच
  • ईडी कर रहा विदेशी करेंसी मामले में जांच
  • अभी तक नहीं मिली कोई गड़बड़ी

Paytm Payments Bank Crisis: ईडी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघनों (फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशंस) की जांच कर रहा है। जांच में ईडी को अभी तक कोई उल्लंघन नहीं मिला है। पिछले हफ्ते ईडी ने वन 97 कम्युनिकेशंस के पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा की गई विदेशी लेनदेन की जांच का ऐलान किया था। बता दें कि 31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर अपने खातों या वॉलेट में नए फंड स्वीकार करने पर रोक लगा दी है। उसके बाद से अब तक पेटीएम के शेयरों में 50% से अधिक की गिरावट आई है और इस गिरावट से शेयरधारकों की संपत्ति में करीब 3.1 अरब डॉलर (25734 करोड़ रु) का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें -

ईडी को जांच में मिली ये गड़बड़ी

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जांच में नो-योर-कस्टमर (KYC) नियमों से संबंधित कुछ खामियां मिली हैं, जो यूजर्स की प्रोफाइल को वेरिफाई करते हैं। लेकिन ईडी को अभी तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा किसी भी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन का पता नहीं लगा है।

अभी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरोप तय नहीं हुए

ईडी को जांच में पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट तैयार नहीं किए जाने से जुड़े भी कुछ मामलों का पता लगा, मगर प्रवर्तन निदेशालय अभी भी यह जांच कर रहा है कि इस पर किसी संभावित उल्लंघन के लिए आरोप लगाए जाएं या नहीं।

पेटीएम ने सोमवार को पिछले सप्ताह के एक पुराने बयान के साथ जवाब दिया कि वह प्रवर्तन निदेशालय और अन्य अधिकारियों को जानकारी दे रहा है।

आज शेयर में तेजी

शुक्रवार को पेटीएम ने कहा कि इसने अपने कुछ लोकप्रिय प्रोडक्ट को चालू रखने और मौजूदा संकट से बचने के लिए एक नए बैंकिंग भागीदार, एक्सिस बैंक के साथ डील की है। इसके बाद आज पेटीएम का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर 17.05 रु या 5 फीसदी अपर सर्किट में 358.35 रु पर बंद हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article