बिजनेस

Tata Power Share Price: टाटा पावर के शेयर बेचने की सलाह, ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट घटाकर बताया 'सही कीमत' है इतनी

Tata Power Share Price: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी 16 फरवरी की रिपोर्ट में टाटा पावर को 'बेचने' की सलाह दी है। जब टाटा पावर के शेयर की कीमत 379 रुपये थी, तो कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा पावर के शेयर का 'उचित मूल्य' 240 रुपये प्रति शेयर आंका था। यानी इस शेयर की सही वैल्यू 240 रु है।

Image

टाटा पावर शेयर टार्गेट प्राइस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पावर में बिकवाली की सलाह
  • ब्रोकरेज फर्म ने घटाया टार्गेट
  • बताया सही कीमत है 240 रु

Tata Power Share Target Price: टाटा पावर इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटीज इंडस्ट्री में काम करती है। यह एसएंडपी बीएसई 100 इंडेक्स का हिस्सा है। बीएसई के डेटा के अनुसार कंपनी का मार्केट कैपिटल 1.22 लाख करोड़ रुपये है। यानी ये एक लार्ज कैप कंपनी है। बीते 5 दिनों में कंपनी का शेयर करीब 7.5 फीसदी चढ़ा है। वहीं 1 महीने में इसने 9.5 फीसदी और 2024 में अब तक 15.6 फीसदी फायदा कराया है। टाटा पावर के शेयर का बीते 6 महीनों का रिटर्न करीब 60 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 87.23 फीसदी रहा है। 5 सालों में इसने लगभग 470 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मौजूदा स्तर 382 रु है। मगर ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा पावर लिमिटेड के शेयर के लिए टार्गेट घटाया है।

ये भी पढ़ें -

टाटा पावर को बेचने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी 16 फरवरी की रिपोर्ट में टाटा पावर को 'बेचने' की सलाह दी है। जब टाटा पावर के शेयर की कीमत 379 रुपये थी, तो कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा पावर के शेयर का 'उचित मूल्य' 240 रुपये प्रति शेयर आंका था। यानी इस शेयर की सही वैल्यू 240 रु है।

जानिए कंपनी की डिटेल

रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री में काम करने वाली टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टाटा पावर ने हाल ही में महाराष्ट्र में 18.75 मेगावाट कैप्टिव सोलर प्लांट लगाने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ 105 करोड़ रुपये की डील की है।

यह प्लांट महाराष्ट्र के आचेगांव में स्थित होगा। ये रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट सालाना 30,000 टन से अधिक CO2 उत्सर्जन की भरपाई करते हुए लगभग 40 मिलियन यूनिट (MU) बिजली उत्पन्न करेगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article