Rahul Gandhi Foreign Tour: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसे संबोधित करेंगे। साथ ही यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल का ट्वीट
इस कार्यक्रम की जानकारी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल की तरफ से ट्वीट करके दी गई है। राहुल गांधी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में '21वीं सदी में सुनना सीखना' विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा- "हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे।"
और भी है कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। उन्हें कैंब्रिज के एमबीए छात्रों से बात करने और प्रोफेसर श्रुति कपिला के साथ बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी और भारत-चीन संबंधों पर "क्लोज-डोर सेशन" देने के लिए भी बुलाया गया है।
यहीं से पढ़े हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 1995 में यहां से एम.फिल किया था। इस दौरे और कैम्ब्रिज के कार्यक्रमों को लेकर पहले राहुल गांधी ने खुद ट्वीट करके बताया था।
भाषा से इनपुट के साथ
