Allu Arjun's Pushpa 2 Box office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 7 दिनों के अंदर दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1025 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है। इस मूवी ने 7वें दिन 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अल्लू अर्जुन से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'जवान'-'पठान' और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ की कमाई की है।
सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की हरकोई तारीफ कर रहा है। अल्लू अर्जुन के साथ मूवी में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम भूमिकाओं में हैं। हर किसी ने धांसू एक्टिंग की है। यह मूवी लाल चंदन की तस्करी के बारे में हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के एक्शन सीन्स पर लोगों ने खूब तालियां बजाई हैं। निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया था।
