टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चुम दरांग की बदौलत करण वीर मेहरा के सिर से टली एविक्शन की तलवार, विवियन को फिर मिला धोखा!

Bigg Boss 18 Chum Darang Saved Karan Veer Mehra From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में इस सप्ताह 6 लोग एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन अब करण वीर मेहरा के सिर से एविक्शन की तलवार हट चुकी है।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा के सिर से टली नॉमिनेशन की तलवार

bigg boss 18 Chum Darang Saved Karan Veer Mehra From Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' पहले जितना बोरिंग था, अब उतना ही रोचक होता जा रहा है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में बीते दिन टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें अविनाश मिश्रा ने जीत दर्ज कर टाइम गॉड की गद्दी हासिल की। हालांकि इस टास्क में काफी ड्रामा हुआ। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 18' से इस सप्ताह 6 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, इडिन रोज, चाहत पांडे, विवियन डीसेना और दिग्विजय सिंह राठी शामिल हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि अब करण वीर मेहरा के सिर से एविक्शन की तलवार हट गई है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आज एक टास्क होने वाला है, जिसमें 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को बचाया जा सकता है। इस टास्क में नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स की फोटो लाकर अविनाश मिश्रा को देनी थी। जिस कंटेस्टेंट की फोटो अविनाश को आखिरी में मिलती, वो रेस से बाहर हो जाता। टास्क में जहां करण वीर मेहरा की फोटो चुम दरांग लेकर अविनाश मिश्रा के पास जाती हैं तो वहीं रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और ईशा सिंह, ईडन रोज की फोटो उठाती हैं। लेकिन राउंड 5 में श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर पाल सिंह बग्गा की फोटो लेती हैं और चुम दरांग के पास करण वीर मेहरा की फोटो रहती है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टास्क के पांचवे राउंड में तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी रेस से बाहर हो जाते हैं और चुम दरांग के सपोर्ट से करण वीर मेहरा के सिर से नॉमिनेशन का ठप्पा हट जाता है। बता दें कि विवियन डीसेना अभी भी नॉमिनेशन की जाल में फंसे हुए हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article