Accident Ka Video: देश-दुनिया से रोजाना एक्सीडेंट (Accident Video) की कई खबरें सामने आती रहती हैं। इनमें कुछ घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी एक्सीडेंट के कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक्सीडेंट का एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा और इस हादसे पर एक ही बात कहेंगे, 'भाई इसे कहते हैं किस्मत'।
ये तो हम सब जानते हैं किस्मत बड़ी चीज है। ये कब, कहां किसका साथ दे दे और किसका छोड़ दे कुछ कहा नहीं जा सकता? किस्मत अच्छी हो तो बड़ी सी बड़ी घटना में चमत्कार देखने को मिल जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर कई गाड़ियां एक साथ गुजर रही हैं। तभी एक भारी भरकम ट्रक पीछे से तेज रफ्तार में पहुंच जाता है। जैसे ही ट्रक कार के नजदीक पहुंचता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद जो होता है उस पर आपकी करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो...
चौंकाने वाला मंजर
तो देखा आपने ट्रक पलटने के बावजूद किस तरह कार वाले की जान बच गई। लेकिन, यह मंजर काफी चौंकाने वाला था। इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया है और वीडियो (Truck Car Accident Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस शॉकिंग वीडियो को 'twfeq' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। एक्सीडेंट के इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
