वायरल न्यूज़

Video: दुनिया का सबसे किस्मती शख्स, 3 सेकंड में दो बार मरते-मरते बचा, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 13, 2022, 02:41 PM IST

Shocking Accident Video: यह वीडियो एक चमत्कार के जैसा है। आप देख सकते हैं कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी शख्स को खरोंच तक नहीं आती है क्योंकि उसकी मौत नहीं लिखी होती है। वो एकदम से सुरक्षित बच जाता है।

Image

किस्मती शख्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मात्र 3 सेकेंड में दो बार मिलता है जीवनदान
  • 10 सेकंड का यह वीडियो देखकर कांप जाएंगे
  • वीडियो ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर

Shocking Accident Video: आपने वह कहावत जरूर सुनी होगी कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।' इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक शख्स मात्र 3 सेकंड के भीतर दो बार मरते-मरते बचता है। वीडियो को देखकर आप शख्स को धरती का सबसे किस्मती शख्स भी कह सकते हैं। वैसे भी कहा जाता है कि जीवन का कोई भरोसा नहीं होता है और कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरीके से लोगों की मौत हो सकती है।

वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

दूसरी तरफ कई बार गंभीर से गंभीर हादसा होने के बाद भी इंसान की जान बच जाती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी शख्स को खरोंच तक नहीं आती है क्योंकि उसकी मौत नहीं लिखी होती है। वो एकदम से सुरक्षित बच जाता है। यह वीडियो एक तरह से चमत्कार जैसा है। कोई सोच भी नहीं सकता है कि इस हादसे में शख्स कैसे जिंदा बच निकला। 10 सेकंड का यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि इस 10 सेकंड के वीडियो में 3 सेकंड के भीतर शख्स की जान एक बार नहीं बल्कि दो बार बाल-बाल बचती है। देखा जा सकता है कि शख्स फव्वारे वाली पाइप से दीवार को धो रहा होता है। इसके बाद फर्श पर पानी मारता है। तभी एक तेज रफ्तार कार उसके बगल से गुजरती हुई दीवार से टकराती है। अगर एक सेकंड पहले कार आ जाती तो शख्स उससे कुचल जाता। अचानक हुए इस हादसे से शख्स कांप जाता है। इसके बाद वह दो कदम और पीछे हट जाता है। जैसे ही वह पीछे हटता है, वैसे ही एक बड़ा सा बोर्ड नीचे गिरता है। गनीमत यह थी कि समय रहते वह दो कदम पीछे हट जाता है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को @OTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article