बॉलीवुड

5 साल बाद अब बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'अगले साल ही एक फिल्म करने...'

Priyanka Chopra's Comeback in Bollywood: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी नजर आ रही हैं। साल 2019 में उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी। उसके बाद से अभी तक प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड फिल्मों से दूर रखा हुआ है। हालांकि अब वह वापसी करने वाली हैं।

Image

Priyanka's Comeback in bollywood

Priyanka Chopra's Comeback in Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) वर्ल्डवाइड फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड के बाद अब वह बैक टू बैक कई दमदार हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। दमदार एक्शन के साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से भी फैंस का दिल जीत रही हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने और हमारे दिलों में जगह बनाने के बाद, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने वेस्टर्न एरिया में भी अपने लिए अलग जगह बना ली है। वह अमेरिकी टीवी सीरीज और हॉलीवुड फिल्मों में काफी अच्छा काम कर रही हैं। पीसी की आखिरी हिंदी फिल्म द व्हाइट टाइगर (2021) थी जिसमें आदर्श गौरव और राजकुमार राव थे। यह भी पढ़ें- पत्नी पूनम सिन्हा के प्यार को ठुकराकर रीना राय संग इश्क लड़ाने पर बोले Shatrughan Sinha, कहा- 'एक लड़के के लिए यह आम...'

वहीं उनकी आखिरी थिएट्रिकल हिंदी फिल्म की बात करें तो यह 'द स्काई इज पिंक' है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। अब तीन साल हो गए हैं और ऑडियंस सच में बॉलीवुड में प्रियंका को मिस कर रहे हैं। इस बीच अब मूवी लवर्स और प्रियंका के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने इस बात की अब पुष्टि की है कि वह 2025 में एक हिंदी फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की उम्मीद कर रही हैं।

प्रियंका हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2024 में नजर आई हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने जल्द ही एक भारतीय फिल्म साइन करने की बात कही। प्रियंका ने कहा, 'मैं जहां भी जाती हूं अपनी जड़ें जमा लेती हूं। यह मेरे परिवार का हिस्सा है, यह मेरी परवरिश का हिस्सा है। भारत हमेशा मेरे दिल में रहा है, भारतीय फिल्में हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहेंगी। मैं अगले साल ही एक हिंदी फिल्म साइन करने के बेहद करीब हूं, इसलिए अपनी फिंगर क्रोस रखें। अच्छी विशेज भेजें कि यह सच हो जाए और मैं वास्तव में अगले वर्ष ऐसा करूं। मैं सच में सबसे ज्यादा डांस को मिस करती हूं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article