वायरल न्यूज़

Viral: इसे कहते हैं बैलेंस...सिर पर सिर टिकाकर इस तरह सीढ़ियां चढ़े दो लोग, शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 10:13 AM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो जिस तरह बैलेंस बनाकर सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं उसे देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह गए। कई को तो नजारा पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

Image

क्या धांसू बैलेंस है भाई...

KEY HIGHLIGHTS
  • दो लोगों ने बनाया धांसू बैलेंस
  • स्टंट देखकर लोग दंग रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Stunt Video) इन दिनों बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें दो लोग एक साथ खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, जिस तरह दो लोग सिर पर सिर टिकाकर सीढ़ियां चढ़ रहे थे उस पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

आज कल लोगों में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग तो ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। स्टंट करने के चक्कर में कई बार घटनाएं भी घट जाती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो स्टंट के दौरान जबरदस्त बैलेंस बनाकर महफिल लूट लेते हैं और उनकी काफी तारीफ भी होती है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो लोग किस तरह बॉडी संतुलन बनाए हुए हैं। दो लोग सीढ़ी के पास खड़े हैं, तभी एक शख्स छलांग लगाकर दूसरे के सिर पर उल्टा खड़ा हो जाता है। दोनों जबरदस्त बैलेंस बनाते हैं और फिर सिर पर सिर टिकाकर सीढ़ियां चढ़ने लगते हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों एक-दूसरे का हाथ भी नहीं पकड़े हुए हैं। जिस अंदाज में दोनों स्टंट कर रहे हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए।

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो (Stunt Viral Video) देखकर यकीनन आपके भी पसीने छूट गए होंगे। हो सकता है कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा हो। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस मजेदार वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस स्टंट वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article