क्रिकेट

Year Ender 2024: टीम इंडिया के लिए यादगार रहा टी20 वर्ल्ड कप, जानिए महामुकाबले में कैसा रहा था हिटमैन की पलटन का प्रदर्शन

Year Ender 2024: टीम इंडिया के लिए साल 2024 यादगार रहा। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। इसी ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कैसा सफर रहा।

Image

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Year Ender 2024: साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। इस महीने का 12 दिन बीत चुका है। लेकिन यह साल क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब पर कब्जा भी जमाया। टीम को यह ट्रॉफी टी20 वर्ल्ड कप में 17 साल बाद फिर से मिली। इसके साथ ही टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। वहीं, रोहित शर्मा भी अपने करियर के अंतिम पड़ाव में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने सफल रहे। आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का कैसा प्रदर्शन रहा था और टीम इंडिया के टॉप स्कोरर और टॉप विकेटटेकर कौन रहे थे।

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

पहला मैच: भारत बनाम आयरलैंड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून 2024 को न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 46 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

संक्षिप्त स्कोर

आयरलैंड: 96

भारत: 97/2

दूसरा मैच: भारत बनाम पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का दूसरा मुकाबला 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को महज 6 रन से शिकस्त दी थी।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 119

पाकिस्तान: 113/7

तीसरा मैच: भारत बनाम यूएसए

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का तीसरा मुकाबला 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत का सामना मेजबान टीम यूएसए से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 10 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया।

संक्षिप्त स्कोर

यूएसए: 110/8

भारत: 111/3

चौथा मैच: भारत बनाम कनाडा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का चौथा और लीग का आखिरी मुकाबला 15 जून 2024 को लॉडरहिल में होना था। लेकिन बारिश के कारण यह मैच नहीं हो सका था।

पांचवां मैच: भारत बनाम अफगानिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में भारत का पहला मैच 20 जून 2024 को ब्रिजटाउन में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 181/8

अफगानिस्तान: 134

छठवां मैच: भारत बनाम बांग्लादेश

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारत का दूसरा मुकाबला 22 जून 2024 को नॉर्थ साउंड में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ था। भारत ने बांग्लादेया को 50 रन से हराया था।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 196/5

बांग्लादेश: 146/8

सातवां मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारत का तीसरा मुकाबला 24 जून 2024 को सेंट लूसिया में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से हुई थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से करारी शिकस्त दी थी।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 205/5

ऑस्ट्रेलिया: 181/7

आठवां मैच: भारत बनाम इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ था। गुयाना में 27 जून 2024 को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया था और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 171/7

इंग्लैंड: 103

नौंवा मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला 29 जून 2024 को ब्रिजटाउन में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ था। यह मुकाबला काफी रोमांचकभरा रहा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

संक्षिप्त स्कोर

भारत: 176/7

दक्षिण अफ्रीका: 169/8

टीम इंडिया के टॉप स्कोरर और टॉप विकेटटेकर

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के टॉप स्कोरर टीम के कप्तान रोहित शर्मा रहे थे। उन्होंने 8 मैचों में 156.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 257 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी खेली थी। वे टी20 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, टीम इंडिया स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत के टॉप विकेटटेकर रहे थे। उन्होंने 8 मैचों में 7.16 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के फलजहक फारुकी (17 विकेट) के साथ संयुक्त रुप से टॉप रहे थे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article